राजस्थान छात्रावास अधीक्षक सिलेबस 2026 और एग्जाम पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से राजस्थान छात्रावास अधीक्षक सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।
Rajasthan Hostel Superintendent Syllabus 2026 : Overview
| Recruitment Organization | Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur |
| Post Name | Hostel Superintendent Grade-II |
| Total Posts | 335 |
| Salary/ Pay Scale | L-5 |
| Job Location | Rajasthan |
| Category | Rajasthan Hostel Superintendent Syllabus 2025 |
| Exam Mode | Offline |
| Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Hostel Superintendent Syllabus 2026 & Exam Pattern
- प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
- प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे की होगी।
- प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहु विकल्पी होंगे
- सभी प्रश्नों के अंक समान होंगें।
- प्रश्न पत्र में गलत उत्तर के लिये नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
Rajasthan Hostel Superintendent Syllabus 2026 PDF Download in Hindi
- सामयिक विषय – राज्य, राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएं और कीडा।
- भूगोल और प्राकृतिक संसाधन – (a) विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं, महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर
(b) भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन
(c) राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु, वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा, अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं
(d) राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन : खान एवं खनिज, वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन। वन्यजीव एवं संरक्षण। - भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास – राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरूस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिये परियोजनाएं। वृहत उद्योग। जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था।
- इतिहास और संस्कृति – निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति :- (a) जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था
(b) बोलियां और साहित्य
(c) संगीत, नृत्य और रंगशाला
(d) धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त, कवि, योद्धा, सन्त, “लोक देवता” और “लोक देवियाँ”
(e) हस्तशिल्प
(f) मेले और त्यौहार, रूढ़िया, वस्त्र एवं आभूषण, उनके लोक एवं जनजातिय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित - साधारण मानसिक योग्यता
- तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता
- अंग्रेजी, हिन्दी, गणित (दसवीं कक्षा स्तर की)
- राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढ़ांचा
- कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान
