WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Azim Premji Scholarship 2026

Azim Premji Scholarship 2026: कॉलेज छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकारी कॉलेजों के साथ मान्यता प्राप्त निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत हर साल ₹30,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह आर्थिक सहायता छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करेगी और कॉलेज की पढ़ाई से जुड़े खर्चों को पूरा करने में सहायक होगी।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 का इंतजार कर रही छात्राओं के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह स्कॉलरशिप पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल अथवा कॉलेज से नियमित विद्यार्थी के रूप में 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं के लिए है, जिसमें राजस्थान भी शामिल है। चयनित छात्राओं को स्नातक डिग्री या डिप्लोमा की अवधि के दौरान हर वर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पांच वर्ष के पाठ्यक्रम के लिए अधिकतम ₹1.50 लाख तक की सहायता मिल सकती है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पहले चरण के ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक किए जाएंगे।

सरकारी योजना WhatsApp चैनल को फॉलो करें – Follow

Azim Premji Scholarship 2026
Azim Premji Scholarship 2026

Azim Premji Scholarship 2026 Overview

स्कॉलरशिप का नाम अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप
संस्था अजीम प्रेमजी फाउंडेशन
शैक्षणिक सत्र 2026–27
लाभार्थी पात्र छात्राएँ
आर्थिक सहायता ₹30,000 प्रति वर्ष
अधिकतम सहायता ₹1.50 लाख तक
पाठ्यक्रम की अवधि 2 से 5 वर्ष
आवेदन शुरू होने की तिथि 10 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क कोई शुल्क नहीं
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
पहले चरण के आवेदन शुरू 10 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
छात्रवृत्ति बैच 2026
शैक्षणिक सत्र 2026–27
पुराने बैच का नवीनीकरण सितंबर 2026 से

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप में कितनी राशि मिलेगी?

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्राओं को उनकी पहली स्नातक डिग्री या डिप्लोमा की पढ़ाई के दौरान हर साल ₹30,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

पाठ्यक्रम की अवधि कुल संभावित सहायता
2 वर्ष ₹60,000
3 वर्ष ₹90,000
4 वर्ष ₹1,20,000
5 वर्ष ₹1,50,000

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 का लाभ किन छात्राओं को मिलेगा?

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए निम्न पात्रता है –

  • छात्रा ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पात्र राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में पूरी की हो।
  • शैक्षणिक सत्र 2026–27 में छात्रा ने किसी स्नातक डिग्री या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
  • जिस कोर्स में प्रवेश लिया गया है, उसकी अवधि कम से कम 2 वर्ष और अधिकतम 5 वर्ष होनी चाहिए।
  • प्रवेश किसी मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान या योग्य निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में होना जरूरी है।
  • छात्रा नियमित कक्षा आधारित पाठ्यक्रम में पढ़ाई कर रही हो। डिस्टेंस या दूरस्थ शिक्षा वाले कोर्स इस छात्रवृत्ति के लिए मान्य नहीं होंगे।
  • यह छात्रा की 12वीं के बाद शुरू की गई पहली स्नातक डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

सरकारी योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें – Join Now

आवेदन शुल्क

Azim Premji Scholarship 2026 के लिए आवेदन हेतु छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस छात्रवृत्ति का ऑनलाइन फॉर्म पूरी तरह निःशुल्क भरा जा सकता है।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • छह महीने से अधिक पुराना नहीं हुआ रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड के सामने वाले भाग की स्पष्ट रंगीन प्रति
  • छात्रा के बैंक खाते की पासबुक का पहला पृष्ठ
  • पासबुक उपलब्ध नहीं होने पर पिछले एक महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • कक्षा 10वीं की मूल अंकतालिका की स्पष्ट प्रति
  • कक्षा 12वीं की मूल अंकतालिका की स्पष्ट प्रति
  • कॉलेज की ट्यूशन फीस रसीद या बोनाफाइड प्रमाणपत्र
  • पोर्टल पर मांगे जाने पर छात्रा के हस्ताक्षर की स्कैन प्रति

प्रवेश प्रमाण में ये जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए:

  • छात्रा का नाम
    कॉलेज का नाम
  • डिग्री या पाठ्यक्रम का नाम
  • अध्ययन वर्ष
  • शैक्षणिक सत्र
  • पाठ्यक्रम शुरू होने की तिथि
  • संबंधित अधिकारी की मुहर या हस्ताक्षर

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप फॉर्म 2026 कैसे भरें?

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप नीचे दी गई है –

  1. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक स्कॉलरशिप वेबसाइट पर जाएं।
  2. New Application या नए आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी दर्ज करके Registration पूरा करें।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, कॉलेज और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भरें।
  5. निर्धारित फॉर्मेट और साइज के अनुसार सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी और बैंक खाता संख्या को ध्यानपूर्वक जांचें।
  7. जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म Final Submit करें।
  8. आवेदन जमा होने के बाद उसकी रसीद या आवेदन विवरण सुरक्षित रख लें।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए पात्र राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप में निर्धारित पात्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं –

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (एनसीटी), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड।

Important Links

Form Start Date 10 August 2026
Application Form Last Date 31 August 2026
Apply Online Link Active on 10 August 2026
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप की जानकारी Click Here
सरकारी योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल को फॉलो करें 👉 Join Now
Follow WhatsApp Channel Follow
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Official Website azimpremjifoundation.org
10th/ 12th Pass Govt Job FreshRojgar.com

Azim Premji Scholarship 2026 FAQs

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के आवेदन कब से शुरू होंगे?

छात्राएं 10 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

चयनित छात्राओं को कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?

पात्र और चयनित छात्राओं को हर वर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

क्या अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुल्क लगेगा?

नहीं, इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। छात्राएं निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

About | Contact Us | Privacy Policy
© Copyright 2025-2026 at FreshRojgar.Com - All Rights Reserved


Disclaimer : The Examination Results / Marks published in this Website is only for the immediate Information to the Examinees an does not to be a constitute to be a Legal Document. While all efforts have been made to make the Information available on this Website as Authentic as possible. We are not responsible for any Inadvertent Error that may have crept in the Examination Results / Marks being published in this Website nad for any loss to anybody or anything caused by any Shortcoming, Defect or Inaccuracy of the Information on this Website.
WhatsApp Group