WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी टीचर के 76791 पदों पर भर्ती की जाएगी। राजस्थान के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। राज्य सरकार ने खाली स्वीकृत पदों पर शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए विद्या संबल योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 हेतु दिशा निर्देश नोटिस, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, वेतन सहित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के तहत प्रथम चरण में केवल स्कूल व्याख्याता (1st Grade) पदों के लिए आवेदन 01 से 07 सितंबर 2026 तक लिए जाएंगे। 2nd Grade और 3rd Grade के आवेदन 1st Grade की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग से लिए जाएंगे। विद्या संबल योजना 2026 के तहत 1st Grade (व्याख्याता) के सभी जिलों की रिक्त पदों की लिस्ट हमारे Telegram चैनल में डाल दी गई है, इसलिए जल्दी से Join करें – Join Now

शिक्षा समाचार, सरकारी नौकरियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े – Join WhatsApp Group | Join Telegram Group

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Overvie

योजना का नाम राजस्थान विद्या संबल योजना 2026
राज्य राजस्थान
शैक्षणिक सत्र 2026-27
संचालक राजस्थान सरकार
कुल पद 76,791
योजना का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना
नियुक्ति का प्रकार गेस्ट फैकल्टी
पात्र अभ्यर्थी संबंधित सेवा नियमों की योग्यता रखने वाले सेवानिवृत्त कार्मिक एवं निजी अभ्यर्थी
नियुक्ति का आधार स्वीकृत रिक्त पद और शैक्षणिक आवश्यकता
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन
चयन स्तर जिला/ संस्थान स्तर
नियुक्ति की अवधि अस्थायी, एक सेमेस्टर अथवा एक शैक्षणिक सत्र
जिलेवार आवेदन 1 से 7 सितंबर 2026 तक
आधिकारिक निर्देश की तारीख 18 अगस्त 2026
अधिकतम मासिक मानदेय पद के अनुसार ₹21,000 से ₹60,000 तक

राजस्थान विद्या संबल योजना/ गेस्ट फैकल्टी टीचर लेटेस्ट अपडेट

कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों और प्रशिक्षकों के पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। शिक्षकों की कमी का असर बच्चों की शिक्षा और सीखने की गुणवत्ता पर भी पड़ता है। जब तक नियमित भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक पढ़ाई को सुचारु बनाए रखने के लिए योग्य लोगों को गेस्ट फैकल्टी के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है। यह नियुक्ति अस्थायी होगी और इससे नियमित सरकारी नौकरी का कोई अधिकार नहीं मिलेगा।

Vidya Sambal Yojana

राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के चयन की प्रक्रिया संस्था प्रधान और जिला कलेक्टर की ओर से गठित चयन समिति के माध्यम से की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इस योजना से शिक्षकों के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से शिक्षण व्यवस्था की जा सकेगी। साथ ही योग्य बेरोजगार शिक्षकों को भी गेस्ट फैकल्टी के रूप में काम करने का अवसर मिल सकता है।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख जिलेवार
ऑफलाइन फॉर्म शुरू होने की तिथि 01 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026
विद्या संबल योजना मेरिट लिस्ट सितंबर 2026

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Education Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के रूप में उन्हीं अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जा सकता है, जो संबंधित पद के लिए निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी और निजी अभ्यर्थी, दोनों पात्रता पूरी होने पर गेस्ट फैकल्टी के लिए विचार किए जा सकते हैं।

  • संबंधित सेवा नियमों में निर्धारित योग्यता रखने वाले सेवानिवृत्त कार्मिक।
  • संबंधित सेवा नियमों की पात्रता पूरी करने वाले निजी अभ्यर्थी।

आयु सीमा (Age Limit)

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026-27 में गेस्ट फैकल्टी के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष रखी गई है।

  • Minimum Age – 18 Years
  • Maximum Age – 65 Years

आवेदन शुल्क (Application Fee)

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी पात्र अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

विद्या संबल योजना चयन प्रक्रिया हेतु निर्धारित अंक भार

Vidya Sambal Yojana

गेस्ट फैकल्टी किन पदों पर लगाई जाएगी?

विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति केवल स्वीकृत और खाली पदों के लिए की जाएगी। संबंधित विभाग शिक्षण संस्थानों की जरूरत के अनुसार जिले और संस्थान स्तर पर रिक्त पदों की जानकारी तैयार करेगा।

इस योजना में स्कूल, प्रशिक्षण संस्थान, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आवासीय विद्यालय और छात्रावास शामिल हैं। इन संस्थानों में आवश्यकता के अनुसार गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जा सकती है।

10वीं/ 12वीं पास सरकारी नौकरियों की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े – Join WhatsApp Group

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 चयन प्रक्रिया

विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी का चयन संस्थान स्तर या जिला स्तरीय समिति के माध्यम से किया जाएगा। चयन के लिए अभ्यर्थी की योग्यता, उपलब्धता और संबंधित पद की जरूरत को ध्यान में रखा जाएगा।

1. संस्थान प्रधान द्वारा चयन

संस्थान प्रधान अपने स्तर पर संस्थान में खाली स्वीकृत पद के लिए योग्य सेवानिवृत्त कर्मचारी या निजी अभ्यर्थी का चयन कर सकते हैं।

इसके लिए ये शर्तें जरूरी होंगी:

  • अभ्यर्थी के पास संबंधित पद के लिए निर्धारित योग्यता हो।
  • पद संस्थान में स्वीकृत और रिक्त होना चाहिए।
  • गेस्ट फैकल्टी को भुगतान करने के लिए बजट उपलब्ध होना चाहिए।
  • मानदेय का भुगतान सरकार द्वारा तय नियमों और दरों के अनुसार किया जाएगा।

2. जिला स्तरीय समिति के माध्यम से चयन

प्रत्येक जिले में गेस्ट फैकल्टी के चयन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।

समिति में पद अधिकारी
अध्यक्ष जिला कलेक्टर अथवा जिला कलेक्टर द्वारा मनोनीत अधिकारी
सदस्य सचिव संबंधित विभाग का जिला स्तरीय अधिकारी अथवा विभागीय नोडल अधिकारी

जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया

  • शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले गेस्ट फैकल्टी के लिए सूचना जारी की जाएगी।
  • योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों से ब्लॉक और संस्थान के अनुसार आवेदन मांगे जाएंगे।
  • अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता सूची तैयार की जाएगी।
  • वरीयता सूची में स्थान और अभ्यर्थी की उपलब्धता के अनुसार गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं ली जाएंगी।
  • प्रत्येक रिक्त पद के लिए संभव होने पर तीन योग्य अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा।
  • पैनल बनाते समय संबंधित विषय और कक्षा की आवश्यकता को ध्यान में रखा जाएगा।

नोट :- प्राचार्य/पीईईओ द्वारा वरीयता सूची तैयार की जाएगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता के 75% और प्रशैक्षणिक योग्यता के 25% अंकों को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी।

सेवानिवृत्त कार्मिकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता मिलेगी; अतिथि फैकल्टी चयन में साक्षात्कार नहीं होगा।

गेस्ट फैकल्टी हेतु देय मानदेय की दरें

विद्यालय/ प्रशिक्षण संस्थान के लिए मानदेय

पद कक्षा प्रति घंटा मानदेय अधिकतम मासिक मानदेय
ग्रेड-III कक्षा 1 से 8 ₹300 ₹21,000
ग्रेड-II कक्षा 9 से 10 ₹350 ₹25,000
ग्रेड-I कक्षा 11 से 12 ₹400 ₹30,000
अनुदेशक लागू नहीं ₹300 ₹21,000
प्रयोगशाला सहायक लागू नहीं ₹300 ₹21,000

विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय/ तकनीकी महाविद्यालय/ पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए मानदेय

पद प्रति घंटा मानदेय अधिकतम मासिक मानदेय
सहायक आचार्य ₹800 ₹45,000
सह आचार्य ₹1,000 ₹52,000
आचार्य ₹1,200 ₹60,000

गेस्ट फैकल्टी नियुक्ति की प्रमुख शर्तें

  • गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति अस्थायी आधार पर की जाएगी। यह व्यवस्था एक सेमेस्टर या एक शैक्षणिक सत्र तक ही लागू रहेगी।
  • जिस पद पर गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी, उस पद पर नियमित कर्मचारी की नियुक्ति होने पर गेस्ट फैकल्टी की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
  • गेस्ट फैकल्टी के काम की नियमित निगरानी की जाएगी और संतोषजनक कार्य करने पर ही मानदेय का भुगतान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र भी देना होगा।
  • गेस्ट फैकल्टी के रूप में काम करने से भविष्य में नियमित नियुक्ति का कोई अधिकार नहीं मिलेगा। जिला आवंटित होने के बाद स्थान बदलने की मांग भी स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • यदि किसी अभ्यर्थी का कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता है, वह अनुशासनहीनता करता है, नियमों का उल्लंघन करता है या बिना उचित कारण के अनुपस्थित रहता है, तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है।
  • गेस्ट फैकल्टी को सरकारी रिकॉर्ड और विभागीय जानकारी की गोपनीयता बनाए रखनी होगी। साथ ही, राज्य सरकार, विभाग और संबंधित संस्थान की ओर से जारी सभी नियमों और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

राजस्थान ​विद्या संबल योजना : आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर की मार्कशीट
  • प्रशैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार B.Ed., BSTC या D.El.Ed. की मार्कशीट
  • REET या अन्य पात्रता परीक्षा का स्कोरकार्ड (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र: आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर एवं वैध ईमेल आईडी
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए PPO/सेवानिवृत्ति संबंधी दस्तावेज

जरूरी बात: यदि कोई दस्तावेज गलत या फर्जी पाया जाता है, तो अभ्यर्थी की गेस्ट फैकल्टी नियुक्ति रद्द की जा सकती है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026-27 में आवेदन कैसे करें?

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026-27 में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले अपने जिले या संबंधित शिक्षण संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति देखें।
  2. विज्ञप्ति में दिए गए निर्धारित आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालें।
  3. आवेदन फॉर्म में नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  4. 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, B.Ed./BSTC/D.El.Ed., मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  5. फॉर्म पर निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और हस्ताक्षर करें।
  6. पूरा आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि से पहले संबंधित विद्यालय, महाविद्यालय, छात्रावास या जिला स्तरीय समिति के कार्यालय में ऑफलाइन जमा करवाएं।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Notification & List of Vacant Posts (District Wise)

District Name Notification PDF रिक्त पदों की सूची
Alwar Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Ajmer Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Anupgarh Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Balotra Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Baran Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Barmer Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Beawar Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Bharatpur Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Banswara Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Bhilwara Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Bundi Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Bikaner Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Dausa Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Didwana-Kuchaman Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Chittorgarh Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Churu Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Jalore Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Jhalawar Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Deeg Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Dholpur Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Dungarpur Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Hanumangarh Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Jaisalmer Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Jaipur Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Jhunjhunu Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Jodhpur Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Kota Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Karauli Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
KhairthalTijara Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Kotputli-Behror Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Pali Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Phalodi Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Sirohi Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Nagaur Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Salumber Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Sawai Madhopur Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Pratapgarh Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Sikar Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Tonk Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Udaipur Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Sri Ganganagar Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Rajsamand Vidya Sambal Yojana Bharti 2026 Notification रिक्त पद
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Application Form PDF Application Form
विद्या संबल योजना आवेदन प्रारूप, चरित्र प्रमाण पत्र व शपथ पत्र PDF Download
रिक्त पदों की जानकारी यहां से देखे Click Here
अपने जिले के नोटिफिकेशन जारी होने की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी जुड़ें 👉 Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Important Links

Vidya Sambal Yojana 2026 Notification Notification
अन्य जिलों के नोटिफिकेशन जारी होने की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी जुड़ें👉 Join Now
Follow WhatsApp Channel Follow
Join Telegram Channel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now
10th/ 12th Pass Govt Jobs FreshRojgar.com

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 – FAQs

राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवेदन कब शुरू होंगे ?

विद्या संबल योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म 01 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे

विद्या संबल योजना 2026 मेरिट लिस्ट कब जारी होगी ?

राजस्थान विद्या संबल योजना की मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी होगी

राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

विद्या संबल योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऊपर दी गई है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

About | Contact Us | Privacy Policy
© Copyright 2025-2026 at FreshRojgar.Com - All Rights Reserved


Disclaimer : The Examination Results / Marks published in this Website is only for the immediate Information to the Examinees an does not to be a constitute to be a Legal Document. While all efforts have been made to make the Information available on this Website as Authentic as possible. We are not responsible for any Inadvertent Error that may have crept in the Examination Results / Marks being published in this Website nad for any loss to anybody or anything caused by any Shortcoming, Defect or Inaccuracy of the Information on this Website.
WhatsApp Group