WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 PDF Download in Hindi: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं स्तर की परीक्षा 2026 के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। CET 12th Level परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अब बोर्ड द्वारा निर्धारित विषयों और टॉपिक्स के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस लेख में Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 और Exam Pattern से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए सही दिशा मिल सके। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 PDF डाउनलोड करके विषयवार पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।

शिक्षा समाचार, सरकारी नौकरियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े – Join WhatsApp Group | Join Telegram Group

Rajasthan CET 12th Level Syllabus
Rajasthan CET 12th Level Syllabus

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 in Hindi : Overview

Organization Rajasthan Staff Selection Board (RSSB), Jaipur
Exam Name Common Eligibility Test (CET)-2026
Level Senior Secondary/ 12th
Exam Mode Offline
Exam Date 1, 2 & 3 December 2026
Category Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026
Official Website rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

  • प्रश्नों का प्रकार : बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) प्रश्न
  • कुल प्रश्न : 120
  • कुल अंक : 240
  • समय : 2 घंटे 30 मिनट
  • प्रश्न पत्र स्तर : सीनियर सेकेंडरी/ 12वीं स्तर
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking) : प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक
  • स्कोर की वैधता : 3 वर्ष
विषय विवरण प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय
राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला और संस्कृति, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी 120 240 02.30 घंटे

10वीं/ 12वीं पास सरकारी नौकरियों की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatApp ग्रुप से जुड़ें : Join Now

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 सब्जेक्ट वाइज और टॉपिक वाइज नीचे दिया गया है –

राजस्थान का इतिहास (History of Rajasthan)

  • प्रमुख प्राचीन सभ्यताएँ और पुरातात्विक स्थल
  • प्रमुख शासक और उनकी उपलब्धियाँ
  • 1857 का विद्रोह, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण
  • प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व

राजस्थान की कला और संस्कृति (Art and Culture of Rajasthan)

  • स्थापत्य एवं चित्रकला
  • लोक: संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाटक
  • प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवता
  • सामाजिक जीवन: वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज और परंपराएँ
  • भाषा, बोलियाँ और साहित्य
  • कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रमुख व्यक्तित्व

भारत का भूगोल (Geography of India)

  • भारत के भौतिक स्वरूप पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान
  • प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य
  • आपदा प्रबन्धन एवं जलवायु परिवर्तन

राजस्थान का भूगोल (Geography of Rajasthan)

  • राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप
  • जलवायु दशाएं
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • प्रमुख मृदाएं
  • नदियां, बांध एवं झीलें
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल-संसाधन
  • पशु सम्पदा
  • वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण
  • जनसंख्या : वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात
  • प्रमुख जनजातियाँ
  • राजस्थान में पर्यटन

राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार एवं राज्य के नीति निदेशक तत्व
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय, निर्वाचन आयोग
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य का मुख्य सचिव, जिला प्रशासन
  • स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज

राजस्थान की अर्थव्यवस्था (Economy of Rajasthan)

  • राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था- विशेषताएं और समस्याएं
  • राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा
  • हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल
  • राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)

सरकारी योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें – Join Now

दैनिक विज्ञान (Everyday Science)

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ, उत्प्रेरक
  • धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक, सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक
  • कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक, हाईड्रोकार्बन, कार्बन के अपररूप, क्लोरो-फ्लुओरोकार्बन या फियॉन, सी.एन.जी., बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक
  • प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम, प्रकाश का वर्ण विक्षेपण, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष तथा उसका निवारण
    अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम
  • आनुवांशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली, मेंडल के आनुवंशिकता के नियम, गुणसूत्रों की संरचना, न्यूक्लिक अम्ल, प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त, मनुष्य में लिंग निर्धारण
  • पर्यावरण अध्ययनः पारिस्थितिकी तन्त्र की संरचना, पारिस्थितिकी तन्त्र के जैविक घटक, पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा प्रवाह, जैव भू रसायनिक चक्र
  • जैव प्रौद्योगिकीः सामान्य जानकारी, जैव-पेटेन्ट, नई पादप किस्मों का विकास, ट्रांसजेनिक जीव या पराजीवी जीव
  • जन्तुओं का आर्थिक महत्व, पादपों का आर्थिक महत्व
  • रक्तसमूह, रक्ताधान, आर.एच. कारक, रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य, कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य, मानवरोगः कारण एवं निवारण

तार्किक विवेचन एवं गणित (Logical Reasoning & Mathematics)

  • रक्त संबंध
  • संख्या श्रेणी
  • अक्षर श्रेणी
  • घड़ी
  • कैलेंडर
  • लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात
  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय
  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल
  • गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन
  • आंकडों का चित्रों द्वारा निरुपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखा आलेख, आदि)
  • कोड और डिकोड
  • बैठने की व्यवस्था
  • मानसिक योग्यता और विश्लेषणात्मक योग्यता

समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व
  • राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां
  • नागरिक कर्तव्य :- मूल कर्त्तव्य एवं नैतिक मूल्य
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान

जन स्वास्थ्य (Public Health)

  • प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय
  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस
  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय

कंप्यूटर की जानकारी (Computer Knowledge)

  • कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग
  • मेमोरी (रेम, रोम) फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कम्प्यूटर संगठन
  • एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/ स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरप्वाइंट की जानकारी)

सामान्य हिन्दी (General Hindi) – CET 12th Level Syllabus

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया
  • सन्धि और संधि विच्छेद
  • सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह
  • उपसर्ग
  • प्रत्यय
  • पर्यायवाची शब्द
  • विपरीतार्थक (विलोम) शब्द
  • अनेकार्थक शब्द
  • शब्द-युग्म
  • शब्द – शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण
  • वाक्य शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ
  • अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द
  • कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति

General English – CET 12th Level Syllabus PDF

  • Tenses/Sequence of Tenses
  • Voice: Active and Passive
  • Narration: Direct and Indirect
  • Use of Articles and Determiners
  • Use of Prepositions
  • Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa
  • Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions)
  • Synonyms
  • Antonyms
  • One word substitution
  • Comprehension of a given passage
  • Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Informal

परीक्षा पैटर्न से संबंधित महत्वपूर्ण नियम

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर प्रश्न के पूर्णांक का 1/3 अंक काटा जाएगा।
  • प्रत्येक प्रश्न में A, B, C, D और E पांच विकल्प दिए जाएंगे।
  • प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं तो E विकल्प का गोला भरना होगा।
  • पांचों विकल्पों में से कोई भी गोला नहीं भरने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • निर्धारित परीक्षा समय के बाद गोले जांचने और भरने के लिए 10 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
  • 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प नहीं भरने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
  • उत्तर पुस्तिका में गोला भरने के लिए नीले बॉल पेन का प्रयोग करना होगा।

राजस्थान शिक्षा विभाग समाचार ग्रुप से जुड़ें : Join Now

राजस्थान सीईटी (CET) परीक्षा की तैयारी कैसे करें (Best Preparation Tips)

  1. सबसे पहले राजस्थान CET का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न अच्छी तरह समझें।
  2. रोजाना पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाएं और उसके अनुसार तैयारी करें।
  3. राजस्थान के इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दें।
  4. करंट अफेयर्स को नियमित रूप से पढ़ें और महत्वपूर्ण घटनाओं के नोट्स बनाएं।
  5. CET के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र जरूर हल करें।
  6. नियमित रूप से मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का आकलन करें।
  7. जिन विषयों में कमजोरी है, उन पर अधिक समय देकर बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत करें।
  8. पढ़े हुए टॉपिक्स का नियमित रिवीजन करते रहें।
  9. महत्वपूर्ण तथ्यों और प्रश्नों के शॉर्ट नोट्स बनाएं।
  10. मॉक टेस्ट के दौरान समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।
  11. परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस का बार-बार रिवीजन करें।
  12. गलत हुए प्रश्नों को दोबारा हल करें ताकि परीक्षा में वही गलती न हो।

Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF कैसे डाउनलोड करें

  1. RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in खोलें।
  2. Candidate Corner में जाकर Syllabus या Advertisement पर क्लिक करें।
  3. Exam Year में 2026 और Exam Name में Common Eligibility Test (Senior Secondary Level) चुनें।
  4. Detailed Advertisement के सामने दिए गए PDF लिंक पर क्लिक करें।
  5. PDF के पेज 15 से 22 में परीक्षा पैटर्न और पूरा सिलेबस दिया गया है।

CET 12वीं स्तर न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (CET Minimum Passing Marks)

  • सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS): न्यूनतम 40% अंक (240 अंकों में से 96 अंक)
  • एससी (SC), एसटी (ST): न्यूनतम 35% अंक (240 अंकों में से 84 अंक)

RSSB Rajasthan CET Senior Secondary Level Syllabus 2026 in Hindi PDF Download | राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल सिलेबस 2026 पीडीएफ हिंदी में डाउनलोड करें

Important Links

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 PDF Download
10वीं/ 12वीं पास सरकारी नौकरियों की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी जुड़ें 👉 Join Now
Follow WhatsApp Channel Follow
Join Telegram Channel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now
RSSB Official Website rssb.rajasthan.gov.in
10th/ 12th Pass Govt Job FreshRojgar.com

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड – FAQs.

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 कैसे डाउनलोड करें?

CET 12th Level सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऊपर दे दिया गया है.

क्या, राजस्थान CET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

हाँ, राजस्थान CET एग्जाम में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

About | Contact Us | Privacy Policy
© Copyright 2025-2026 at FreshRojgar.Com - All Rights Reserved


Disclaimer : The Examination Results / Marks published in this Website is only for the immediate Information to the Examinees an does not to be a constitute to be a Legal Document. While all efforts have been made to make the Information available on this Website as Authentic as possible. We are not responsible for any Inadvertent Error that may have crept in the Examination Results / Marks being published in this Website nad for any loss to anybody or anything caused by any Shortcoming, Defect or Inaccuracy of the Information on this Website.
WhatsApp Group